Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पैरोल पर जेल से बाहर निकलकर आते ही आरोपी ने की अपने...

पैरोल पर जेल से बाहर निकलकर आते ही आरोपी ने की अपने छोटे भाई की हत्या 

नई दिल्ली। केरल के पथानामथिट्टा में मर्डर की खबर सामने आई है जहां एक शख्स ने पैरोल पर जेल से बाहर निकलकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पैरोल पर बाहर आए 64 साल के एक शख्स ने अडूर में अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पन्नीविझा निवासी सतीश कुमार (उम्र-58 साल) की उसके भाई मोहनन उन्नीथन ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि उन्नीथन 2005 में किसी पारिवारिक विवाद के कारण अपनी मां की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पुलिस ने कहा, हमें शाम करीब पांच बजे घटना के बारे में सूचना मिली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्नीथन पैरोल पर बाहर था और ऐसा लगता है कि वह भाई के घर गया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद भाग निकले उन्नीथन को अडूर पुलिस ने एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले बीते मई महीने में केरल के एर्नाकुलम में हत्या की एक वारदात हुई थी। एक शख्स ने पत्नी की बीमारी से तंग आकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा में कई सालों से बीमारी की वजह से बिस्तर पर पड़ी 85 साल की महिला की उसी की पति ने हत्या कर दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला की देखभाल करते-करते आरोपी पति निराश हो चुका था जिसके बाद उसने उसकी हत्या करने का फैसला ले लिया। महिला की हत्या में शामिल उसका पति जोसेफ (86) मूल तौर पर वेल्लुर्ककुन्नम गांव का मूल निवासी था। घटना के तुरंत बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...