रोहतक। गांव काहनी में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के चलते पंच (35) परमजीत उर्फ परमाला एक युवक ने सिर में लठ्ठ मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जो गांव में अपनी बहन के घर आया हुआ था। सदर पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुबह सूचना मिली कि काहनी गांव में एक युवक की हत्या हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गांव के पंच परमजीत उर्फ परमाला के तौर पर हुई। शव गली में पड़ा हुआ था।
साथ ही तख्त पर प्लास्टिक की बोतल व खाने-पीने का सामान बिखरा हुआ था। तत्काल परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पीजीआई के डेड हाउस में ले जाया गया। जांच में पता चला है कि पंच के साथ एक परिवार की पहले भी कहासुनी हो चुकी है। चिड़ी गांव का युवक अपनी बहन के घर आया हुआ था। रात को शराब पीते समय पंच से फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर युवक ने सिर में लठ्ठ मारा, जिससे पंच की मौके पर ही मौत हो गई।







