Saturday, September 19, 2026
Home Crime India एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते...

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रबंधक व जेई को किया गिरफ्तार 

हरियाणा। कैथल के नगर परिषद कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर के समय एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत सहित प्रबंधक व जेई को गिरफ्तार किया है। टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला प्रबंधक विशाल गुप्ता व जेई तरुण को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में आरोपियों ने एक लाभार्थी से उसकी दूसरी किस्त डलवाने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद शिकायत पर 25 हजार रुपये की रिश्वत देते हुए टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लाभार्थी ने एसीबी टीम को सूचना दी थी कि प्रबंधक और जेई लाभार्थियों से योजना के लाभ देने के लिए रुपये की मांग करते हैं। टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों को रिश्वत की रकम लेते हुए काबू कर लिया। इस बात की भनक अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को लगी तो नगर परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

एसीबी कैथल के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कैथल के अर्जुन नगर निवासी गुरचरण सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी है। उसके मकान की 50 हजार रुपये की पहली किस्त तो मिल गई। अब करीब डेढ़ लाख की दूसरी किस्त मिलनी थी।

इस किस्त के दिलाने के नाम पर योजना के जिला प्रबंधक विशाल गुप्ता व जेई तरुण ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके बाद उसने कहा कि वह एकमुश्त में यह रिश्वत की राशि नहीं दे सकते। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि वे दो किस्तों में यह राशि लेंगे।

इसके बाद टीम का गठन किया और शिकायतकर्ता 25 हजार रुपये लेकर रिश्वत देने के लिए गया। इसके बाद उसने आरोपियों को नगर परिषद कार्यालय के बाहर चाय की दुकान पर बुलाया। इस दौरान ही रिश्वत देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...