Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता व भाई ने की युवती की गला...

अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता व भाई ने की युवती की गला दबाकर हत्या 

नोएडा। प्रेम संबंध के बाद अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता व भाई ने ग्रेटर नोएडा स्थित चिपियाना गांव निवासी युवती की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की और मात्र तीन घंटे में घटना का खुलासा कर हत्या के आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान चिपियाना निवासी युवती के पिता भानू राठौर व भाई हिमांशु के रूप में हुई है।

क्यों मंजूर नहीं था नेहा के घरवालों को यह रिश्ता
चिपियाना गांव की नेहा राठौर (23) का प्रेम संबंध बेसलौटा गांव थाना बाबूगढ़ छावनी हापुड़ के सूरज सिंह से था। हापुड़ में पढ़ाई के दौरान आठवीं कक्षा से दोनों एक दूसरे को जानते थे। युवक वर्तमान में हापुड़ में पिकअप चलाता है। युवक जाट समुदाय का है। जबकि युवती तेली समुदाय की है। दोनों ही ओबीसी जाति के हैं। यही कारण था कि नेहा के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

वकील से पता चली नेहा की शादी की बात
परिजन ने नेहा को सूरज से मिलने से रोक रखा था। बावजूद नेहा ने गाजियाबाद कोर्ट परिसर के समीप एक आर्य समाज मंदिर में सूरज से शादी कर ली। शादी को पंजीकृत कराने के लिए दोनों गाजियाबाद के रजिस्ट्रार ऑफिस भी गए। शादी के बाद नेहा उसी शाम को अपने घर चली आई। नेहा के परिवारवालों को कोर्ट परिसर के एक वकील से शादी की जानकारी मिली तो वह नाराज हो गए। सुबह नेहा के पिता और भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

एक घंटे में कर दिया अंतिम संस्कार
अपराध छिपाने के लिए एक घंटे के भीतर सुबह करीब साढ़े छह बजे चिपियाना गांव में नेहा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान गांवों वालों को जानकारी दी गई कि नेहा को बुखार था। तबीयत खराब होने से अचानक उसकी मृत्यु हुई है। उधर नेहा की संदिग्ध मौत की जानकारी जब सूरज को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी।

बार-बार बयान बदलते रहे पिता-पुत्र
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिता-पुत्र को हिरासत में लिया। पहले दोनों पिता-पुत्र ने कहा कि युवती की मौत बीमारी से हुई है। फिर कुछ देर बाद कहा कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। बार-बार बयान बदलने के कारण पुलिस को शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की। युवती की मौत से टूटे पिता पुत्र ने बाद में सब कुछ सच उगल दिया।
खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है है कि हत्या की गुत्थी सुलझाकर पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना स्थल का मुआयना फील्ड यूनिट द्वारा किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...