Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अंतरजातीय विवाह से नाराज भाई ने छोटे भाई, उसकी पत्नी और मासूम...

अंतरजातीय विवाह से नाराज भाई ने छोटे भाई, उसकी पत्नी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से की हत्या

सोनीपत। राई क्षेत्र में बिंदरौली गांव में अंतरजातीय विवाह करने से नाराज बड़े भाई ने छोटे भाई, उसकी पत्नी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता को धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने पिता के बयान पर बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिंदरौली गांव के धर्मबीर ने कुंडली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें कहा है उसके मंदीप और अमरदीप (28) दो बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटे बेटा अमरदीप अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत में मानव सूचना एवं संसाधन विभाग की परिवार पहचान पत्र शाखा में कार्यरत था। अमरदीप ने गांव भैंसवाल कलां की मधु (25) से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन माह का बेटा शिवम था, जबकि मंदीप अभी अविवाहित है। धर्मबीर ने कहा कि अमरदीप के अंतरजातीय प्रेम विवाह से बड़ा बेटा मंदीप खुश नहीं था। इस बात पर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। बुधवार की रात अमरदीप रात को अपनी पत्नी व बेटे के संग घर के आंगन में चारपाई डालकर सो गया था। सुबह उठने के बाद धर्मबीर ने पोते शिवम को गोद में खिलाया और पशु बाड़े में चला गया।

कुछ देर बाद उन्हें घर से चीखने की आवाज सुनाई दी। वह घर की तरफ भागे तो मंदीप बाइक से घर से निकल रहा था। जाते हुए वह कहने लगा कि उसने अमरदीप, मधु और शिवम की हत्या कर दी है। अगर किसी को बताया तो तुझे भी इसी तरह मार दूंगा। सूचना पर डीसीपी गौरव राज पुरोहित, एसीपी मुकेश जाखड़, थाना प्रभारी देवेंद्र अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। धर्मबीर ने बताया कि वह अंदर गए तो वहां चारपाई पर बेटे अमरदीप का शव पड़ा था। उसके सिर, मुंह व हाथ पर धारदार हथियार (गंडासी) से हमले के निशान थे। अंदर कमरे में बहू मधु का शव पड़ा था। वहीं पौत्र उसकी गोद में घायल अवस्था में था।बेटा और बहू के शव देखकर उसके होश उड़ गए। वारदात के बाद चचेरा भाई वीरेंद्र पौत्र शिवम को लेकर तुरंत भागा-भागा चिकित्सक के पास गया, लेकिन मासूम को भी मृत घोषित कर दिया गया।

गांव बिंदरौली में युवक, उसकी पत्नी और बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। पिता ने अपने बड़े बेटे पर ही हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई के अंतरजातीय विवाह से बड़ा भाई नाराज था। केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...