Friday, September 18, 2026
Home Crime India मुस्लिम लड़के से प्रेम संबंध से गुस्साए भाई ने ली बहन की...

मुस्लिम लड़के से प्रेम संबंध से गुस्साए भाई ने ली बहन की जान, आरोपी गिरफ्तार

मैसूर। कर्नाटक के मैसूर जिले के मारुरु गांव में एक मुस्लिम लडक़े के साथ प्रेम संबंध के चलते एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, विरोध करने पर मां की भी हत्या कर दी। मृतकों की पहचान हिरिकायतनहल्ली निवासी 19 वर्षीय धनुश्री और उसकी मां 40 वर्षीय अनीता के रूप में की गई। मामले में पुलिस ने आरोपी भाई नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नितिन अपनी बहन धनुश्री के एक मुस्लिम लडक़े से प्यार करने की वजह से काफी परेशान था। इस बात को लेकर वह कई बार उससे झगड़ चुका था और हर बार माता-पिता हस्तक्षेप कर दोनों को शांत करा देते थे। माता-पिता भी नहीं चाहते थे कि धनुश्री उस मुस्लिम लडक़े के साथ कोई रिश्ता रखे, वह पीडि़ता को मान-मर्यादा का हवाला देते हुए उसे समझाते थे।

मंआरोपी नितिन धनुश्री और मां अनीता को पास के गांव में एक रिश्तेदार के घर जाने के बहाने अपनी बाइक पर ले गया था। उसने मरूर झील पर बाइक रोकी और झील में अपनी बहन को धक्का दे दिया। जब मां अनिता ने विरोध किया और धनुश्री को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने अपनी मां को भी झील में धक्का दे दिया, लेकिन, कुछ देर बाद आरोपी ने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया। नितिन भीगा हुआ और लगातार रोता हुआ घर लौटा। जब उसके पिता सतीश ने उससे पूछा, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सतीश ने बताया कि सात महीने से नितिन अपनी बहन से बात नहीं कर रहा था। पिता ने कहा, मैंने उससे कहा था कि वे किसी भी मामले पर एक-दूसरे से झगड़ा न करें। मैंने उससे कहा था कि माता-पिता होने के नाते हम इस मुद्दे को सुलझा लेंगे और उसे चेतावनी दी थी कि अगर वह अपनी बहन से झगड़ा करेगा तो वह घर न आए। वह बाहर रहता था।

उस दिन वह रात 9 बजे घर आया और कहा कि एक अंकल की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें तुरंत देखने जाने की जरूरत है। वह बाइक ले गया। जब वह घर पर आया तो पत्नी और बेटी के बारे में पूछा। नितिन मुझे झील पर ले गया और मुझे बताया कि वे वहां है और फिर चला गया। मैं रिश्तेदारों के पास पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी बेटी ने उनसे वादा किया था कि वह ऐसा कुछ भी नहीं करेगी, जिससे परिवार की बदनामी हो। अग्निशमन बल की आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों ने बुधवार को झील से शव बरामद किए। हंसुर ग्रामीण पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...