Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand अज्ञात हमलावर ने युवक की चापड़ से ताबड़तोड़ वारकर की हत्या, आरोपी...

अज्ञात हमलावर ने युवक की चापड़ से ताबड़तोड़ वारकर की हत्या, आरोपी फरार 

हल्द्वानी। पिता के ठेले पर खाना बेचने के लिए खड़े बेटे पर अज्ञात हमलावर ने चापड़ से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। घटना के बाद एसपी सिटी, सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से पीलीभीत व हाल कत्था फैक्ट्री गोशाला निवासी सुमेर सिंह ने दीपावली के बाद रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के पास खाने का ठेला लगाता है। जहां पर दाल-चावल व रोटी-सब्जी बेची जाती है। उसका 32 वर्षीय बेटा अमित कश्यप गन्ना सेंटर के पास एशियन पेंट कंपनी में काम करता है।

सुमेर के अनुसार, रविवार को बेटे अमित की छुट्टी थी। शाम पांच बजे वह खुद मंगलपड़ाव बाजार में सब्जी लेने चले गए। बेटा अमित ठेले पर अपने बेटे के साथ था। शाम छह बजे लाइट चली गई और ठेले पर अंधेरा हो गया। इस पर अमित ने बेटे को घर में चार्जिंग बल्ब लेने के लिए भेजा। बेटा बल्ब लेकर पहुंचा तो अमित लहूलुहान पड़ा था। ये दृश्य देख बेटे ने शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पास में ही खड़े पार्षद राजेंद्र नेगी व नगर निगम के एक सफाई कर्मी ने घायल को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था, मगर डाक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी व चौकी इंचार्ज सुशील जोशी पहले अस्पताल व बाद में घटनास्थल पर पहुंचे। स्वजन के बयान दर्ज करने के बाद फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास मुर्गे काटने वाले की दुकान है, जहां पर चापड़ का प्रयोग होता है। इसलिए मुर्गे वाले पर शक गहरा गया है। अमित के सिर पर चापड़ से एक नहीं, बल्कि चार वार किए गए। दो वार मुंह और दो सिर पर थे, जिस तरीके से हमला किया गया, उससे साफ है कि हथियार चलाने वाले निर्दयी था। उसके हाथ नहीं कांपे। उसे हथियार चलाने की आदत भी है। जहां हमला हुआ, उसके बगल में मुर्गे वाले की दुकान है।
ये दुकान अक्सर 10 बजे बंद होती है, मगर रविवार को घटना के बाद दुकान छह बजे ही बंद हो गई। अचानक दुकान बंद करने के पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं। चापड़ का प्रयोग भी मुर्गे वाले करते हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपित ने अंधेरे का फायदा उठाकर हमला किया था। घायल के बड़े भाई का कहना है कि अमित की किसी से रंजिश नहीं थी। वह रविवार को पहली बार ही पिता की दुकान पर आकर खड़ा हुआ था। जिस दौरान हमला हुआ, उस बीच पांच मिनट के लिए लाइट चली गई थी। यानी हमलावर पहले से ताक पर बैठा हुआ था।
जिस जगह पर ठेला लगता है, वहां पर एकमात्र मुर्गे वाले की दुकान है। ठेले पर खाना बेचा जाता है, जो कुछ दिन पहले ही खुली थी। आशंका जताई जा रही है कि जगह को लेकर विवाद हो सकता है। हालांकि, मुर्गे वाले ने कभी खुले रूप से विरोध नहीं किया है। अमित की हत्या के बाद स्वजन में कोहराम मचा है। पत्नी अस्पताल में बेसुध हो गई। मां समेत कई लोग रातभर अस्पताल में रहे। पिता रोते हुए बोले- काश, मैं दुकान छोड़कर नहीं जाता। सिटी एसपी हरबंश सिंह के अनुसार, हमलावर दूर का नहीं है। कुछ लोगों पर शक है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...