Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बुजुर्ग को चाकू से मारकर गड्ढे में फेका, ज़मीनी विवाद थी वजह

बुजुर्ग को चाकू से मारकर गड्ढे में फेका, ज़मीनी विवाद थी वजह

बिहार। सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 60 वर्षीय सुरेश साह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शव को पास में बने गड्ढे में डाल दिया गया जहां वे नया मकान बनवा रहे थे। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। परिजनों ने पहले ही धमकी मिलने की बात कही थी।

कुछ दिन पहले मिली जानलेवा धमकी 

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंगार पट्टी निवासी सुरेश साह (60) की गुरुवार सुबह हत्या ने सभी गाँव वालों को स्तब्द कर दिया हैं। सुरेश साह अपनी पुरानी जमीन पर नया मकान बनवा रहे थे। उसी जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चला आ रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्हें कुछ दिन पहले धमकी भी दी गई थी कि “जान से खत्म कर देंगे और शव को नरहन घाट भेज देंगे।”

गड्ढे में मिला बुजुर्ग का शव

बुधवार रात सुरेश साह खाना खाकर सो गए थे, लेकिन सुबह जब वे बिस्तर पर नहीं मिले तो परिवारवालों ने खोजबीन करनी शुरू की। थोड़ी ही देर में उनका खून से लथपथ शव उसी निर्माणाधीन जगह के पास गड्ढे में पड़ा मिला, जहां मकान की नींव खुदाई का काम चल रहा था। शव पर चाकू से किए गए कई वारों के निशान थे, जिससे साफ हो गया कि हत्या की गई है।

परिजनों ने की एफआईआर दर्ज 

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, जिसकी वजह जमीन विवाद है। परिजनों की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पहले ही पुलिस ने धमकियों को गंभीरता से लिया होता, तो  हत्या रोकी जा सकती थी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...