Friday, September 18, 2026
Home Crime India डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग मां से 30 लाख की ठगी...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग मां से 30 लाख की ठगी की कोशिश, पुलिस ने समय रहते बचाई रकम

Digital Arrest In Meerut: मेरठ में साइबर ठगी का एक भावनात्मक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक बुजुर्ग मां की ममता को हथियार बनाकर 30 लाख रुपये ठगने की कोशिश की। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के आराध्या हाइट्स में रहने वाली 64 वर्षीय सुदेश देवी को साइबर अपराधियों ने तीन दिन तक मानसिक दबाव में रखा और तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” कर लिया।

जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दावा किया कि बेंगलुरु में आईटी कंपनी में काम करने वाला उनका बेटा ड्रग तस्करी के मामले में फंस गया है। बेटे को जेल जाने से बचाने के नाम पर ठगों ने सुदेश देवी से 30 लाख रुपये की मांग की। डर और घबराहट में बुजुर्ग महिला ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दी।

घटना 14 जनवरी से शुरू हुई, जब महिला को व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने सख्त लहजे में बात करते हुए न सिर्फ पैसे की मांग की, बल्कि किसी से संपर्क न करने और घर से बाहर न निकलने का दबाव भी बनाया। मकर संक्रांति की छुट्टी के कारण बैंक बंद थे, जिससे महिला और ज्यादा डर में आ गई। अगले दिन बैंक खुलते ही उसने आरटीजीएस के जरिए पूरी रकम भेज दी।

हालांकि, किस्मत ने उस वक्त साथ दिया जब बैंक से निकलते ही महिला के बेटे का फोन आ गया। बेटे से सच्चाई पता चलते ही सुदेश देवी को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी पुलिस और साइबर टीम सक्रिय हुई और ट्रांजेक्शन पूरी तरह क्लियर होने से पहले ही रकम को फ्रीज करा दिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...