Saturday, September 19, 2026
Home Crime India शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी, दो दोस्तों ने तीसरे की पीट-पीटकर...

शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी, दो दोस्तों ने तीसरे की पीट-पीटकर की हत्या

हरियाणा।  पानीपत के नारा गांव के खेतों में नये साल पर शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में दो दोस्तों ने तीसरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने शव को होद में डाल दिया और फरार हो गए। जब खेत में किसान आया तो उसने शव को होद में पड़ा देखा और गांव में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण खेत में जुट गए।

मतलौडा थाना पुलिस व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने यहां से साक्ष्य जुटाए। मतलौडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयानों पर दोनों नामजदों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

जोशी गांव निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उसके चाचा राजीव उर्फ खुशीराम (47) पेशे से किसान था। वो एक जनवरी सुबह घर था। उसको गांव का ही काला व धर्मबीर बुलाने के लिए आए थे। दोनों ने उसे कहा कि एक काम चलना है। दोनों उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। तीनों ने नारा गांव के ठेके से शराब खरीदी और राममेहर किसान के खेत में बैठकर शराब पीने लगे।

तीनों में शराब पीते हुए कहासुनी हो गई। काला व धर्मबीर ने उसके चाचा राजीव की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को पानी की होद में डालकर फरार हो गए। इस दौरान वो उसकी तलाश करते रहे लेकिन उनका भेद नहीं लग रहा था। फिर उन्हें नारा गांव के ग्रामीण का फोन आया और राजीव के शव की सूचना दी। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...