Friday, September 18, 2026
Home Crime India अंबाला कैंट लूटकांड का खुलासा, 9 माह बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

अंबाला कैंट लूटकांड का खुलासा, 9 माह बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

अंबाला (हरियाणा)। करीब नौ महीने पहले कोल्ड ड्रिंक कारोबारी से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने पैसों की तात्कालिक जरूरत के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, 13 मई 2025 को निर्मल विहार निवासी 49 वर्षीय संजीव त्रेहन अपने बेटे के साथ गोदाम से नकदी लेकर एक्टिवा से लौट रहे थे। प्रीत नगर इलाके में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही वे सुनसान और अंधेरी गली में पहुंचे, आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद चाकू से हमला कर करीब तीन लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर आरोपी फरार हो गए। इस हमले में संजीव त्रेहन और उनका बेटा घायल हो गए थे।

जांच के दौरान एक आरोपी राहुल ने स्वीकार किया कि उसने अपनी बाइक 60 हजार रुपये में गिरवी रखी हुई थी और उसे छुड़ाने के लिए पैसे की जरूरत थी। इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिमरन विहार निवासी अभिषेक, शालीमार बाग निवासी राहुल और कुंज विहार निवासी दीपक के रूप में हुई है। वहीं लालकुर्ती क्षेत्र से एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एएसआई नवीन राणा, वेद प्रकाश और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी कर ली है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...