Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand अल्मोड़ा पुलिस ने की अब तक की स्मैक की सबसे बड़ी खेप...

अल्मोड़ा पुलिस ने की अब तक की स्मैक की सबसे बड़ी खेप बरामद, तस्कर को भी दबोचा 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने अब तक की स्मैक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। अल्मोड़ा पुलिस ने करीब 32 लाख कीमत की स्मैक पकड़ी है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के जनपद पुलिस की कमान संभालने के साथ ही कप्तान के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ रही है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम का परिणाम है कि जनपद पुलिस द्वारा लगातार भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए, नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है। एसएसपी द्वारा एएनटीएफ, एसओजी की टीम को रात्रि में अधिक सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग करने के निर्देश दिये गये थे।

एएनटीएफ एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया के पास एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोका गया। संदिग्ध प्रतीत होने पर युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो पकड़े गये युवक ने स्वयं के पास स्मैक होने की बात पुलिस को बताई, जिसकी सूचना पुलिस टीम द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गयी। क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा मौके पर पहुँचे व अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से 320 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। भारी मात्रा में बरामद हुई स्मैक के बारे में अभियुक्त से पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह स्मैक बेरा फरीदपुर से एक व्यक्ति से लेकर आ रहा है। अभियुक्त का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक के नशे को बढ़ावा देकर अवैध नशे के कारोबार को अधिक से अधिक फैलाकर लाभ कमाना था। अभियुक्त से बरामद स्मैक के स्रोत के साथ-साथ अल्मोड़ा व पहाड़ के अन्य जनपदों के सम्पर्क सूत्रों की जानकारी भी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी 27 बीई-3259 को भी पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है।

साथ ही अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी अन्य सम्पत्ति व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अब तक स्मैक की सबसे बड़ी खेप की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मोईन खान(27 वर्ष) पुत्र नौशेर निवासी आमडार, थाना पुवाया, जिला शाहजहाँपुर (यूपी) का रहने वाला है। यहाँ गिरफ़्तारी पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद, उपनिरीक्षक सुनील सिंह धानिक प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती प्रभारी एएनटीएफ अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह प्रभारी चौकी धारानौला, राकेश भट्ट, विरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...