Friday, June 19, 2026
Home Crime India दरिंदगी की सारी हदे पार- आरोपी ने चार साल की मासूम की...

दरिंदगी की सारी हदे पार- आरोपी ने चार साल की मासूम की हत्या कर शव के साथ किया दुष्कर्म  

पंजाब। लुधियाना के डाबा इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोपी को लुधियाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर इलाके से गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए।  पहले माना जा रहा था कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबा कर हत्या की है, लेकिन आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने पहले बच्ची की गला दबा कर हत्या की और उसके बाद शव के साथ करीब दस मिनट तक दुष्कर्म करता रहा।  बच्ची के साथ ऐसा घिनौना अपराध करने की सारी बात सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने से करीब तीन दिन पहले ही वह डाबा इलाके में रहने वाले अपने चचेरे भाई से मिलने के लिए आया था।  वह शराब का आदी था। वारदात वाले दिन भी आरोपी ने शराब पी रखी थी। वह घर के पास खेल रही बच्ची को अपने साथ चीज दिलाने के नाम पर ले गया। बच्ची को कमरे में ले गया तो वहां बच्ची चिल्लाने लगी। आरोपी ने बच्ची को चुप कराने के लिए उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को बैड बाक्स में रखा और बिना किसी को बताए वहां से फरार हो गया। जब बच्ची नहीं मिली तो परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरु कर दिया। सीसीटीवी कैमरे के जरिये पता चला कि आरोपी सोनू बच्ची को लेकर इलाके में नाजायज तौर पर सिलेंडर भरने वाले अशोक के घर ले गया है। जब अशोक को पता चला तो वह भी दुकान छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोनू वारदात को अंजाम देने के बाद रेलवे स्टेशन गया। वहां उसके पास पैसे नहीं थे तो उसने अपना मोबाइल फोन किसी राहगीर को बेच दिया और उससे 250 रुपये लेकर ट्रेन के जरिये अंबाला पहुंच गया। आरोपी कई दिन तो अंबाला में ही घूमता रहा और मांग कर खाता पीता रहा। उसके बाद वह हरिद्वार और फिर दिल्ली चला गया। वहां से वह फतेहपुर पहुंच गया। वहां भी वह घर नहीं बल्कि इधर उधर घूमता रहा।

आरोपी को डर था कि पुलिस उसके घर आ सकती है तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर ही घूमता रहा। वह फतेहपुर के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था। एसएचओ कुलबीर सिंह की अगवाई में टीम फतेहपुर ही गई हुई थी तो पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वहीं है। इसके बाद वहां की पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे लुधियाना लाया गया।

RELATED ARTICLES

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...