Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक की हत्या करने में बर्बरता की सभी हदें की पार, पांच...

युवक की हत्या करने में बर्बरता की सभी हदें की पार, पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

गजरौला। हत्यारोपियों ने योगेश की हत्या करने में बर्बरता की सभी हदें पार कर दी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। योगेश के घुटने, पैर, कूल्हे और हाथ बुरी तरह से तोड़ दिए गए थे। आरोपियों ने मृतक के पिता को भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा था। वहीं, कार से टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने योगेश को काफी दूर तक घसीटा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार मनोज चौहान ने योगेश को घसीटने की बात कबूली है।

शनिवार रात फौंदापुर गांव निवासी योगेश की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनके पिता जहेंद्र सिंह चौहान को मरणासन्न हालत में छोड़ा। बचाने आए उनके ताऊ नरेश सिंह के साथ भी मारपीट की गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मनोज चौहान उसके भाई पूर्व ग्राम प्रधान राजवीर और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजवीर व चार अज्ञात आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपियों की तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन हाथ नहीं लगे हैं।

योगेश की हत्या करने में नामजद वारसाबाद गांव निवासी राजवीर व उसके भाई मनोज का सहयोग करने में कई अन्य नाम सामने आए हैं। पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच में पता चला है कि कुछ युवक नगर के भी रहने वाले हैं। हत्या करने में उनकी संलिप्तता सामने आई है। पुख्ता सबूत मिलने पर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...