Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand युवती की हत्या करने के बाद युवक ने नहर में छलांग लगा...

युवती की हत्या करने के बाद युवक ने नहर में छलांग लगा कर की आत्महत्या, पुलिस ने किया खुलासा

छिद्दरवाला।  देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर छिद्दरवाला में तीन पानी पुलिया के पास 6 मई को मिली एक युवती की लाश की पहचान हो गई है। मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा भी कर दिया है। युवती देहरादून पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात व्यक्ति की बेटी है। ये भी सामने आया है कि दारोगा की बेटी की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या टिहरी के रहने वाले शैलेंद्र भट्ट ने की है। हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर छिद्दरवाला क्षेत्र में तीनपानी पुलिया के पास सोमवार सुबह एक युवती का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। युवती की पहचान 22 वर्षीय आरती डबराल के तौर पर हुई। हत्यारे ने आरती का गला रेत कर हत्या की और शव सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया।

पुलिस को जांच करने के बाद पता चला है कि मृतक युवती आरती डबराल उम्र करीब 20-22 वर्ष निवासी ऋषिकेश की रहने वाली थी और इनके पिता उत्तराखंड पुलिस में दरोगा के पद पर देहरादून में कार्यरत। हैं। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है, एसएसपी अजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पता लगा है कि युवती की हत्या करने वाले ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोपी की पहचान शैलेंद्र भट्ट में की गई है।

पुलिस आरती और हत्या के संदिग्ध आरोपी शैलेंद्र के बीच का कनेक्शन भी खंगाल रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवती की हत्या करने के बाद शैलेंद्र भट्ट ने अपनी स्कूटी को दोस्त के जरिए अपनी बहन के घर भेज दिया था और वो ऑटो बुक करके चीला शक्ति नहर किनारे चला गया था। वहां उसने अपने दोस्त के साथ शराब पी और उनको बताया कि आज उसने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, उसने किस वारदात को अंजाम दिया और क्या किया ये उसने तब किसी को नहीं बताया।

शराब पीने के कुछ देर बाद शैलेंद्र ने नहर में छलांग लगा दी। डर की वजह से शैलेंद्र के दोस्त ने पुलिस को कुछ नहीं बताया और अपने घर पर आ गया। सुबह युवती की हत्या होने की खबरें फ्लैश हुईं तो दोस्त ने पुलिस को सच्चाई बताई। पुलिस ने नहर किनारे ले जाने वाले ऑटो चालक से भी पूछताछ की है। फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...