Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP बेटी को जन्म देने पर बहू को घर से निकाला, पति ने...

बेटी को जन्म देने पर बहू को घर से निकाला, पति ने दिया तीन तलाक 

उत्तर प्रदेश।  मायके से दहेज न लाने और बेटी को जन्म देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू को पीटा। घर से भी निकाल दिया। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। घटना उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी थाने के मदापुरसम्सपुर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दर्ज मुकदमे के अनुसार फातिमा परवीन पुत्री कलीमुल्ला ने बताया कि दो साल पहले उसका निकाह हलधपुर थाना के इटौरा अरदौना निवासी दानिश  के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही पति दानिश, सास रोशनजहां, ननद जन्नतुलफिरदौस और देवर जीशान दहेज की मांग को लेकर आए दिन गालीगलौज करने के साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। रिश्तेदारों की पहल पर पिता ने ससुराल पक्ष से बातचीत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस बीच फातिमा परवीन के गर्भवती होने के बाद भी दहेज को लेकर पति, सास, ननद और देवर ने मिलकर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। 15 जुलाई 2023 को एक नर्सिंग होम में बच्ची को जन्म दिया।

 

पुत्री होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे और प्रताड़ित करने लगे। दो लाख रुपये एवं मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर बुरी तरह से मारपीट कर घायल करने के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह से मायके पहुंची। 10 सितंबर 2023 को शाम को पति जीशान ने गैर कानूनी तरीके से मोबाइल से तीन तलाक दे दिया। कोतवाल अनिलचंद तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है।  महिला की तहरीर पर उसके पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...