Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand एक्शन- विजिलेंस ने हॉकी कोच को दस हजार की रिश्वत लेते धरा

एक्शन- विजिलेंस ने हॉकी कोच को दस हजार की रिश्वत लेते धरा

रिश्वत मामले में कोटद्वार से की गई हॉकी कोच की गिरफ्तारी

कोटद्वार। विजिलेंस ने  हॉकी के सहायक कोच को दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। हॉकी के सरकारी कोच की गिरफ्तारी कोटद्वार के खेल स्टेडियम से की गई। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि जनपद पौड़ी गढवाल की अण्डर 19 पुरुष हाँकी टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद पिथौरागढ ले जाने के लिये जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी गढवाल ने उसके भाई को प्राइवेट कोच/मैनेजर नियुक्त किया था। प्राइवेट कोच 6 नवंबर को पौड़ी जिले की 14 सदस्यीय हाँकी टीम को लेकर पिथौरागढ गया था। टीम का खाने का कुल व्यय 40 हजार हुआ। यह खर्चा उसके द्वारा स्वयं वहन किया गया। खेल विभाग ने  27 नवंबर को नियमानुसार भुगतान भी कर दिया ।

इस बीच, जनपद पौड़ी के खेल विभाग में नियुक्त सरकारी हॉकी कोच महेश्वर सिंह नेगी ने प्राइवेट कोच से 40 हजार में से 17 हजार की मांगी। नहीं देने पर कहा कि अगर वह  रिश्वत नही देंगे तो उसे  भविष्य में हॉकी टीम ले जाने का मौका नहीं दिया जाएगा। लिहाजा, इस मामले की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून में की गयी।  विजिलेंस की ट्रैप टीम ने टीम ने बुधवार को  खेल विभाग में तैनात हाँकी के सरकारी कोच महेश्वर सिंह नेगी निवासी (रतनपुर कुम्भीचौड निकट एसबीआई बैंक थाना कोटद्वार) को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह गिरफ्तारी शशिधर स्टेडियम गाड़ीघाट कोटद्वार से की गई। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की । सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...