Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India दुर्ग रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों पर कार्रवाई, 50 हजार का सामान...

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों पर कार्रवाई, 50 हजार का सामान जब्त

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। आरपीएफ की कार्रवाई के दौरान बिना अनुमति के चल रहे वेंडरों पर शिकंजा कसते हुए भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर 15 अनाधिकृत वेंडरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच में यह भी सामने आया कि कई वेंडर बिना वैध पहचान पत्र के लंबे समय से स्टेशन परिसर में सक्रिय थे।

अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म स्थित स्टॉलों के बाहर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री अवैध रूप से रखी पाई गई, जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए 2940 पानी की बोतलें, 96 फ्रूटी, 91 चिप्स पैकेट, 11 केक पैकेट समेत फल-सब्जियों की खेप जब्त की। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये से अधिक बताई गई है, जिसे बाद में रेलवे पार्सल कार्यालय को सौंप दिया गया।

जांच में एक और बड़ी खामी सामने आई, जिसमें कमर्शियल विभाग की लापरवाही उजागर हुई। जानकारी के अनुसार, 88 वेंडरों के पहचान पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी, लेकिन उन्हें नए कार्ड जारी नहीं किए गए। इसके चलते अवैध वेंडरों को प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने का मौका मिला।

आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशन पर स्टॉल संचालन और वेंडरों के आवंटन से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था। वहीं, वाणिज्य विभाग द्वारा भी कुछ वेंडरों को पकड़ा गया, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंप दिया गया।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...