Sunday, September 20, 2026
Home Crime India आशिक के लिए की पति की हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

आशिक के लिए की पति की हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

पानीपत। शादी के समय सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाने वाली पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी। ये सब उसने अपने आशिक के लिए किया। पति का मारने का प्लान भी पत्नी ने बनाया और आशिक को पति की हत्या के लिए चाकू भी खरीदकर दिया था। पति की हत्यारी पत्नी पिंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली आरोपी पत्नी को सीआईए वन ने नलवा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की।

उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती थी। उसका पति आए दिन उससे मारपीट करता था। वह इससे परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस इससे पहले आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब प्रेमी व प्रेमिका को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।सीआईए वन प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि 28 नवंबर की सुबह रिसालू रोड पर हैंड फेब फैक्ट्री के सामने एक ई- रिक्शा चालक का शव मिला था। उसकी पहचान नलवा कॉलोनी निवासी रवीन के रूप में हुई थी। उसकी पत्नी पिंकी के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।

जांच करते हुए पुलिस ने गांव रिशपुर के आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया था। दीपक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका रवीन की पत्नी पिंकी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रवीन हर रोज शराब पीकर पिंकी के साथ मारपीट करता था। पिंकी उसके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती थी। उन्होंने दोनों ने रवीन की हत्या की प्लानिंग की थी। पिंकी ने उसको एक चाकू दिया था। साजिश के तहत 27 नवंबर को देर शाम दीपक ने रवीन को फोन कर शराब पार्टी के बहाने रिसालू रोड पर हैंड फैब फैक्ट्री के सामने खाली प्लॉट में बुलाया था।

दीपक ने खुद कम शराब पी और रवीन को खूब शराब पिलाई। जब रवीन को नशा हो गया तो दीपक ने जेब से चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया था। पिंकी ने प्लानिंग के तहत अज्ञात पर केस दर्ज कर करवा लिया था। जब पुलिस ने रवीन की कॉल डिटेल खंगाली तो आखिरी कॉल दीपक की मिली थी। पुलिस ने इसी आधार पर दीपक को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...