Saturday, September 19, 2026
Home Crime India नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, लिव-इन पार्टनर फरार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, लिव-इन पार्टनर फरार

शिकायत के लिए अदालत ले जाते ही आरोपी मौके से भागा; पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर शुरू की तलाश

हरियाणा। रोहतक में एक महिला की नाबालिग बेटी के साथ उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने भय के बावजूद अपनी मां को पूरी बात बताई। शिकायत दर्ज होने से पहले ही आरोपी जिला अदालत परिसर से मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

बेटी की चुप्पी टूटी तो खुली दरिंदगी

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वैवाहिक मतभेदों के चलते वह आठ साल पहले तीन बच्चों के साथ रोहतक में प्रेमी के साथ रहने लगी थी। कुछ समय से 15 वर्षीय बेटी का व्यवहार बदला-बदला दिख रहा था। पूछताछ करने पर पता चला कि 28 नवंबर को घर में अकेली मौका पाकर आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर गलत काम किया।

किशोरी के मुताबिक, आरोपी ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। लगभग एक महीने बाद उसने दूसरी बार वही हरकत की। डर के चलते बच्ची चुप रही। तीसरी बार जब आरोपी ने मारपीट तक की तो उसने मां को सब कुछ बता दिया।

अदालत ले जाते समय मौके से भागा आरोपी

मामले की शिकायत कराने के लिए महिला आरोपी को लेकर जिला अदालत पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई का अंदेशा होते ही आरोपी प्रदीप मौके से भाग निकला। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ महिला थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के निर्देश पर काउंसलिंग

मामला दर्ज होने के बाद नाबालिग को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने पेश किया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई। कमेटी ने मां और पिता—दोनों को बुलाकर समझाइश दी और आवश्यक चेतावनियों के बाद बच्ची को परिजनों के साथ भेज दिया।

आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी

महिला थाने की प्रभारी एसआई मीना ने बताया कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वह अभी फरार है, लेकिन पुलिस टीम उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...