चमोली: नंदानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 26 मार्च को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी शिक्षिका के घर से किताब लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान पुराने बाजार के पुल के पास एक युवक ने उसे रोककर उसके साथ अभद्र हरकत की।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।
उपनिरीक्षक मनोज भट्ट ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार (35), निवासी सैती, थाना नंदानगर के रूप में हुई है।







