काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 6.19 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। मंडी चौकी प्रभारी एसआई मनोहर सिंह ने गुरुवार की रात गश्त के दौरान पुराने ढेला पुल के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.19 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहल्ला किला गंगे बाबा रोड निवासी वसीम पुत्र मौ. रहीस बताया।
आरोपी ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक को मोहल्ला अल्लीखां निवासी शहनवाज से खरीदकर यहां बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया है। उधर, कटोराताल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम फिरोजपुर में कच्ची शराब बेचते फिरोजपुर मानपुर निवासी अमरजीत सिंह पुत्र महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी का आबकारी एक्ट में चालान किया है।







