Saturday, September 19, 2026
Home Crime India धार्मिक पहचान छिपाकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

धार्मिक पहचान छिपाकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा। लव जिहाद का मामला सामने आया है। कश्मीर में रहने वाले एक शख्स ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर यहां की एक महिला से दोस्ती की और उससे शारीरिक संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे निकाह के लिए भी मजबूर किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी मोहम्मद समीर मंसूरी (24) को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि समीर मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण का निवासी है और वह कश्मीर में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पीड़िता से मिलने के लिए ओडिशा बुलाया और पकड़ लिया। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पिनाक मिश्रा ने बताया कि जगतसिंहपुर जिले की महिला 2022 में एक ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये समीर के संपर्क में आई थी, जिसके बाद उनके बीच प्रेम हो गया।

डीसीपी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा, उसने महिला का भरोसा जीता और उससे मिलने ओडिशा भी गया। उन्होंने पुरी में कुछ समय साथ बिताया था। इस दौरान उसने महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। इसके बाद महिला ने समीर से दूरी बनानी शुरू कर दी, जिसके बाद उसने उनके अंतरंग क्षणों के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी दी।

महिला ने प्राथमिकी में कहा, उसने (समीर ने) मुझे धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए मजबूर किया। जब मैंने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो उसने हमारे कुछ अंतरंग पलों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया और मेरे पिता को ब्लैकमेल किया। बाद में उसने पीड़िता से पैसे भी मांगने शुरू कर दिए, जब वह नहीं मानी तो उसने वीडियो अपलोड कर दिए और उसके परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को भी भेज दिए। अधिकारी ने बताया कि समीर ने जिस फोन से अंतरंग वीडियो बनाई थी, उसे जब्त कर लिया गया है और जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...