Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अवैध रूप से ब्याज वसूली और धमकी के आरोप में युवक गिरफ्तार

अवैध रूप से ब्याज वसूली और धमकी के आरोप में युवक गिरफ्तार

भाटापारा। ग्रामीण थाना पुलिस ने कर्ज वसूली के नाम पर अवैध रूप से चक्रवृद्धि ब्याज वसूलने, धमकी देने और मानसिक प्रताड़ना पहुंचाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरी निवासी संतोष साहू उर्फ अफरीदी (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कर्ज नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

10 हजार के कर्ज पर वसूले हजारों रुपये
पीड़ित अरविंद डांडे, निवासी ग्राम देवरी, ने 17 नवंबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2021 में उसने आरोपी से 10,000 रुपये उधार लिए थे। मूल राशि लौटाने के बावजूद आरोपी ने उस पर अतिरिक्त ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के नाम पर बार-बार धनराशि की मांग की। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और ब्लैंक चेक तक लेने पर मजबूर कर दिया।

पुलिस ने त्वरित जांच कर की गिरफ्तारी
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी संतोष साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अवैध रूप से ब्याज वसूली और धमकी देने की बात स्वीकार की।

न्यायिक प्रक्रिया शुरू, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी को 3 सितंबर 2025 को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले की विस्तृत विवेचना जारी है ताकि पीड़ित को पूरी न्यायिक सहायता मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...