Saturday, September 19, 2026
Home Crime India नाबालिग लड़की के साथ युवक ने की दरिंदगी, पॉस्को एक्ट के तहत...

नाबालिग लड़की के साथ युवक ने की दरिंदगी, पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

पूर्णिया। मरंगा थाना क्षेत्र के कवैया में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 25 साल युवक ने नाबालिग लड़की को गांव में घुमाने के बहाने लेकर जंगल में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि लड़की अपनी मौसी के यहां आई थी। इसी दौरान मौसी के घर के पास का रहने आरोपी मोहना ऋषि ने लड़की को गांव में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और नहर के समीप वाले जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

लड़की के चीखने की आवाज सुनकर कुछ बच्चों ने आरोपी को गलत काम करते देखा और गांव में हल्ला करने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जंगल आए तो दंग रह गए। लड़की जमीन पर बेहोश पड़ी हुई थी। उसके बाद घटना की जानकारी मरंगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से उसे पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और उसकी हालत काफी गंभीर है।

मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी मोहना ऋषि को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसर गया है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...