Sunday, September 20, 2026
Home Crime India कनाडा में हुई युवती की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने कमरे में घुस...

कनाडा में हुई युवती की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने कमरे में घुस कर वारदात को दिया अंजाम

हरियाणा। एक युवती की कनाडा में हत्या हुई है। इस घटना से परिवार वाले सदमे में है। कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद के गांव ठसका मीरांजी की युवती कनाडा गई हुई थी। जहां उसके कमरे में घुस कर हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सिमरन के तौर पर हुई है विदेश में गांव की बेटी की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। परिजनों ने सरकार व प्रशासन से उनकी बेटी का शव जल्द भारत लाने की मांग रखी है।

जानकारी देते हुए गांव ठसका मीरांजी के पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह गुराया ने बताया कि करीब दो साल पहले उनके गांव के रहने वाले बगीचा सिंह की लड़की सिमरन (23) स्टडी वीजा पर कनाडा के शहर सरी गई थी। उन्हें सूचना मिली कि सिमरन की हत्या उसके कमरे में ही की गई है। रात के समय अज्ञात हमलावरों ने कमरे में घुस कर वारदात को अंजाम दिया।

हमले में सिमरन के साथ ही कमरे में रह रहे एक लड़का व लड़की जो सगे भाई बहन बताए जा रहे हैं, वे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिलबाग सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और पूरा गांव सरकार व प्रशासन से मांग कर रहा है कि उनकी बेटी के शव को जल्द से जल्द लाया जाए।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...