Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सड़क किनारे मिला युवक का धड़, जांच में जुटी पुलिस

सड़क किनारे मिला युवक का धड़, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा। पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा फ़ोरसाहा सड़क किनारे सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार मध्य रात्रि इस वारदात की सूचना पर पतरघट थाना पुलिस पहुंची तो दंग रह गई। सड़क किनारे केवल युवक का धड़ पड़ा था। सिर गायब थे। पुलिस को जांच में पता चला कि निर्मम हत्या के बाद अपराधी युवक का सिर काटकर उसे अपने साथ ले गए। पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से मामले की जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान गोलमा गांव के निवासी निर्मल साह के रूप में हुई है। वह फास्ट फूड की दुकान चलाता था। लोगों का कहना है कि सिर को कहीं अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से घटनास्थल से कुछ दूरी पर बह रहे शीतलपट्टी धार में न फेंक दिया हो। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। परिवार वालों ने धड़ देखकर निर्मल साह की पहचान की है।इधर, जिले के चार अलग अलग थानों की पुलिस मृतक के सिर को खोजने में जुटी है।

मृत निर्मल साह के बड़े बेटे रवि कुमार ने बताया कि उनके पिता हर रोज की तरह शनिवार के दिन दोपहर तीन से चार बजे के बीच गोलमा थाना क्षेत्र के ही फोरसाहा के समीप फास्ट फूड बेचने गए थे। रोजाना रात नौ बजे तक वह घर लौट आते थे। शनिवार रात 10 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच उनके मोबाइल पर फोन भी किया लेकिन वह उठा नहीं रहे थे।

इसके बाद हमलोग ग्रामीणों की मदद से उनकी खोजबीन की तो फोरसाहा के सड़क किनारे उनकी सिर कटी लाश देख सन्न रह गए। रवि कुमार ने बताया कि पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी करे। पुलिस का कहना है कि सिर की तलाश जारी है। धड़ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारे की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...