Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ऑस्ट्रेलिया में बीच-बचाव कर रहे युवक की चाकू से की हत्या, परिजनों...

ऑस्ट्रेलिया में बीच-बचाव कर रहे युवक की चाकू से की हत्या, परिजनों ने शव को भारत लाने की लगाई गुहार 

हरियाणा। करनाल के मुनक क्षेत्र के गगसीना गांव के एक युवक की ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में चाकुओं से सीने पर तीन वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने घरौंडा के बसताड़ा गांव के दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे बीजणा और बसताड़ा गांव के चार लड़कों की आपस में लड़ाई हो गई है। ऐसे में जब युवक उनमें बीच-बचाव करा रहा था तो उसी समय बसताड़ा गांव के दो युवकों ने चाकुओं से वार कर उसकी हत्या कर दी। युवक के मृत होने की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं परिजनों ने सरकार से बेटे के शव को भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है। मृतक युवक के पिता जितेंद्र संधू ने बताया कि उसका 22 बेटा नवजीत सिंह संधू गांव से स्टडी वीजा पर नवंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया गया था। पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करता था। बसताड़ा गांव के दो युवक एक कमरे में रहते थे। दो दिन पहले बीजना गांव के स्वर्ण व रिषभ नवजीत के पास आकर रहने लगे। रात के समय जब वे खाना खा रहे थे तो उसी दौरान बसताड़ा गांव के लड़के का फोन आया कि वे अपना सामान उनके यहां से उठाकर ले जाएं। नवजीत के पास गाड़ी थी तो वे दोनों उसे भी अपने साथ ले गए।

आरोप लगाया कि स्वर्ण और रिषभ अपना सामान उठाने के लिए कमरे में गए तो वहां पर बसताड़ा गांव के दो लड़के अभिजीत व पंकज नशे में थे और उनके साथ हाथापाई करने लगे। काफी देर होने के बाद भी जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो नवजीत गाड़ी से उतर कर अंदर गया तो वहां पर एक युवक ने स्वर्ण व रिषभ पर वार कर रहा था। जब नवजीत उनमें बीच-बचाव करने लगा तो उसी समय एक युवक ने उसके सीने पर तीन बार वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। नवजीत की मौत की सूचना गुरमीत ने शुभम निवासी बल्ला गांव के जो फिलहाल लंदन में रह रहा है। उसे फोन कर सारी जानकारी दी। जिसके बाद शुभम ने नवजीत के पिता को कांफ्रेंस पर लेकर सारी बात बताई। जैसे ही सूचना उन्हें लगी तो परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे में गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों की मांग है कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। जिन्होंने उसके लड़के के साथ यह घटना की उन्हें सजा मिलनी चाहिए। वहीं उसके बेटे के शव को भारत लाया जाए ताकि परिवार उसका अंतिम संस्कार कर सके।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...