Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ड्रग मनी के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या,...

ड्रग मनी के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, केस दर्ज

मोहाली। नशे की सप्लाई और ड्रग मनी के विवाद में वीरवार देर रात जीरकपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। वहीं, इस हमले में एक युवक गंभीर घायल है। मृतक की पहचान दिलावर (35) निवासी ढकोली के रूप में हुई, जबकि घायल सुभाष (25) हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने शव डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, घायल का चंडीगढ़ में उपचार हो रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जीरकपुर में बिग बाजार के पास रात करीब ढाई बजे वारदात होने की बात सामने आई है। अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए करीब छह युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। फिलहाल मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धाराओं 103, 109, 115(2) 126(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हमलवार नशा तस्करों ने दिलावर और शुभम को नशे की सप्लाई के किराये पर रखा हुआ था। नशा बेचते-बेचते दोनों सप्लायर खुद भी नशे के आदी हो गए। तस्कर की ओर से जितना भी नशा बेचने के लिए दिया जाता था उसमें से नशा कम हो जाता था और नशा बेचने से होने वाली कमाई भी कम होने लगी थी। इसी बात को लेकर वीरवार रात विवाद बढ़ गया और हमलावरों ने चाकू से दिल पर कई वार किए। इससे दिलावर की मौके पर ही मौत। वहीं, सुभाष गंभीर घायल हो गया। उसका चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है।

दिलावर की बहन ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ रात करीब 8 बजे निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद रात के समय किसी ने वारदात होने की जानकारी दी। बहन ने बताया कि घायल अवस्था में दिलावर कई देर तक मौके पर ही पड़ा रहा। उसे किसी ने नहीं देखा। अगर समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद जान बच सकती थी। बहन की मानें तो दिलावर टैक्सी चलाता था। हमें पता ही नहीं चला कि वह कब नशे के दलदल में फंस गया। शुक्रवार देर शाम को उसका पोस्टमार्टम हो गया है।

रात 2:40 बजे वारदात की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दिलावर व शुभम को ढकोली के अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां डॉक्टरों ने दिलावर को मृत घोषित कर दिया और शुभम की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक दिलावर के पिता जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि वह कई बार ढकोली पुलिस को बेटे के नशे के दलदल में फंसे होने की बात बता चुके थे।

उनकी मानें तो पुलिस को कई बार गुहार लगाई गई थी कि दिलावर को गिरफ्तार कर नशामुक्ति केंद्र भेज दिया जाए। इस संबंध में उन्होंने कई बाद पुलिस को लिखित शिकायत भी दी, लेकिन पुलिस की ओर से कभी कार्रवाई नहीं की गई। दिलावर के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि वह बीएसएफ में नौकरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह बॉर्डर पर देश सेवा करते रहे और पुलिस अपनी ड्यूटी नहीं निभा पाई। दिलावर शादीशुदा था और उसे सात साल की एक बेटी भी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...