Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, मामले की जांच में जुटी...

दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी रेलवे ढाला से पूरब दिनदहाड़े गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें एक युवक को अपराधियों ने तीन गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शहर में दहशत का माहौल पैदा कर गई है, जबकि घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान हाकपारा निवासी अफसर आलम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अफसर को तीन गोलियां सीने में लगी हैं, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे शहर के गांधी पथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान पुलिस अधिकारियों की ओर से सामने नहीं आया है। घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक पुलिस की सक्रियता देखी जा रही है।स्थानीय लोगों की मानें तो घायल अफसर आलम जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था यही वजह है कि घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं, कुछ लोग अफसर के पुलिस महकमे से करीबी संबंधों को भी घटना से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल असली वजह क्या है, यह तो पुलिस जांच और परिजनों के आवेदन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शिवपुरी रेलवे ढाला के पास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई तरह की चर्चा शुरू हो गई। लोग यह भी कह रहे हैं कि अपराधियों ने पहले से ही अफसर की रेकी कर रखी थी और मौका मिलते ही उसे निशाना बनाया।

उधर, अस्पताल में अफसर आलम की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन गम और गुस्से में हैं। वे बार-बार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनके बेटे को किसने और क्यों निशाना बनाया। डॉक्टरों की निगरानी में घायल का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस तकनीकी सबूतों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस हमले की वजह और हमलावरों की पहचान सामने आ जाएगी।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...