Thursday, September 17, 2026
Home Crime India पुराने विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, आरोपियों की जांच में...

पुराने विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

नालंदा। बाइक सवार बदमाशों ने पुराने विवाद को लेकर शनिवार की सुबह एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। मामला वेना थानाक्षेत्र के धमौली पुल के पास का है। घायल युवक की पहचान पटना जिले के भदौर थानाक्षेत्र के खजरौर निवासी विश्वनाथ यादव के बेटे संटू कुमार (30) के रूप में हुई है। घायल संटू कुमार ने बताया कि वह धमौली पुल के पास गाड़ी के इंतजार में ड्यूटी पर जाने के लिए बैठा हुआ था। वहां एक अन्य व्यक्ति भी बैठा हुआ था। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग आए और पुल के पास गाड़ी रोक दी।

फिर चार लोगों ने कट्टे से फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उसकी गर्दन में लग गई। उसके कारण वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। वहीं, उसे मृत समझ कर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। संटू ने बताया कि गोलीबारी करने वाले सभी आरोपी गांव के ही हैं। गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि जख्मी संटू कुमार अपने मौसी के घर वेना थानाक्षेत्र के विरनामा गांव में रह रहा है। वह बिहार शरीफ में टावर कंपनी में ड्राइवर का काम करता है। हर दिन की तरह आज भी ड्यूटी करने के लिए बिहार शरीफ जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने गोली मार दी। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि धमौली चौक के पास मोटरसाइकिल सवार चार-पांच व्यक्तियों द्वारा गोली मारी गई है। प्रथम दृष्ट्या पुरानी दुश्मनी के कारण पीड़ित के गांव के आरोपियों के द्वारा ही घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। औपचारिक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...