Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बीयर पीने को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक की पीट-पीट कर...

बीयर पीने को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक की पीट-पीट कर की हत्या, मामला दर्ज

लुधियाना। रेलवे स्टेशन के बाहर चौबीस घंटे के लिए खुले रहने वाले ठेके के बाहर रविवार की देर रात करीब एक बजे दो गुटों में टकराव हो गया। इस दौरान युवकों ने बीयर पीने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बुरी तरह से घायल किए आदर्श नगर के रहने वाले कमलदीप (20) को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद धूरी लाइन स्थित मोहल्ला संतपुरा निवासी हैप्पी, शिवा, अंकित, संदीप और सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हैप्पी राजपूत, शिवा और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संदीप और सुनील अभी फरार है। इनकी तलाश में छापामारी करने में जुटी है।

आदर्श नगर का रहने वाला कमलदीप अपने दोस्तों के साथ देर रात को अलग-अलग जगहों पर होते हुए देर रात को करीब एक बजे रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंचे। आरोपी हैप्पी और कमल एक दूसरे के जानकार थे। जहां दोनों मिले और दोनों में बियर को लेकर बात हुई। इसके बाद बीयर पिलाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई और कहासुनी कब खूनी टकराव में बदल गई किसी को पता ही नहीं चला।

हैप्पी और उसके साथियों ने बेसबॉल के डंडों और लाठियों से कमल पर बुरी तरह से वार कर उसे घायल कर दिया। आरोपी वहां से फरार हो गए। कमल के साथियों ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छह घंटे की कार्रवाई के बाद ही तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपी संदीप और सुनील की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...