Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की दरांती से ताबड़तोड़ हमलाकर की हत्या,...

युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की दरांती से ताबड़तोड़ हमलाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

दिल्ली। नंद नगरी इलाके में शादी न करवाने से नाराज एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की दरांती से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त ओम प्रकाश (85) के रूप में हुई है। बड़ा बेटा जख्मी हालत में पिता को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में क्राइम टीम और एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल दरांती बरामद कर ली है।

ओम प्रकाश अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी, नंद नगरी में रहते थे। इनके परिवार में दो बेटे किशन पाल और वेद प्रकाश हैं। किशन पाल के यहां एक बेटा निखिल और बेटी ऋषि है। किशन और वेद प्रकाश का छोटा-मोटा काम है। वेद प्रकाश अविवाहित है। पिता उसकी शादी नहीं करवा रहे थे। इस बात पर वह पिता से झगड़ा करता था।  सोमवार सुबह करीब सात बजे वेद प्रकाश की अपने पिता से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान वह रसोई में पहुंचा और वहां से सब्जी काटने वाली दरांती उठा लाया। इससे पहले कि परिजन उसे रोक पाते आरोपी ने पिता पर कई वार कर दिए। किशन ने किसी तरह भाई को रोका। बाद में निजी वाहन से पिता को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचा, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...