Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बंजारा समाज के एक युवक के साथ की अभद्रता, महिलाओं के कपड़े...

बंजारा समाज के एक युवक के साथ की अभद्रता, महिलाओं के कपड़े पहनाकर जूतों की माला पहनाई 

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बंजारा समाज के एक युवक के साथ रिश्तेदारों द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। युवक को रिश्तेदारों ने महिलाओं के कपड़े पहनाए और गले में जूते की माला पहनाई। इसके साथ ही युवक के मुंह पर कालिख पोतने का भी आरोप है।

महेंद्र सिंह बंजारा ने शिकायत दी कि उसे सेन बोर्ड चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप से सौदान सिंह, गुमान सिंह, ओमकार के साथ 10-12 लोग जबरन अपने साथ पकड़ कर ले गए। रास्ते में और भी कई लोग मिले, सभी ने उसे बंधक बनाया और मारपीट की। महेंद्र सिंह के मुताबिक उसे पूरे गांव में घुमाया गया। उसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया और कपड़े भी उतार दिए। पेशाब पिलाकर मुंडन किया और महिलाओं के कपड़े पहनाए गए।

इतना ही नहीं, मुंह पर कालिख पोत दी गई। ये सभी लोग उसे बंधक बना कर कई जगह घुमाते रहे। पीडि़त का कहना है कि अगर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आत्महत्या के अलावा उसके पास कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इस घटना के पीछे बंजारा समाज की प्रथा में तय की गई राशि का भुगतान न करना मुख्य वजह बताई जा रही है।

महेंद्र की चचेरी बहन की शादी आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति से हुई थी और इसमें 20 लाख रुपए देना तय हुआ था। पुलिस के मुताबिक, गुना में पीडि़त की शिकायत पर सोमवार देर रात को सात लोगों के खिलाफ अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और अमानवीय कृत्य किए जाने के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल राजस्थान भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...