Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक ने ज्वलनशील पदार्थ से महिला पर किया हमला, तीन आरोपियों के...

युवक ने ज्वलनशील पदार्थ से महिला पर किया हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बुलंदशहर। गांव निवासी महिला पर युवक ने ज्वलनशील पदार्थ से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक महिला की बुआ का बेटा बताया जा रहा है। आरोपी के साथ महिला का देवर और बहनोई भी घटना में शामिल रहे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली देहात में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली देहात के एक गांव में रहने वाली एक महिला का पति विदेश में रहता है।

महिला के अपनी बुआ के लड़के के साथ अवैध संबंध थे। इसी बीच महिला के अन्य युवक के साथ भी अवैध संबंध हो गए। जिससे गुस्साए आरोपी बुआ के लड़के ने 16 जनवरी को गांव के बाहर महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हमला कर दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला को उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। उधर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई घटना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। जांच में सामने आया कि महिला के ही तीन रिश्तेदारों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि महिला का अपने बुआ के लड़के के साथ अवैध संबंध थे। उसके साथ-साथ महिला के अन्य युवक के साथ भी अवैध संबंध हो गए। जिससे गुस्साए बुआ के लड़के ने महिला के देवर और बहनोई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालने का वीडियो सामने आया था, जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के अपनी बुआ के बेटे के साथ अवैध संबंध थे, महिला के अन्य युवक के साथ अवैध संबंध होने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...