पिथौरागढ़। एसओजी व पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान को लेकर पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ टीम ने चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मदकोट रोड पर साईपोलो निवासी 21 वर्षीय उत्तम सिंह को पुलिस ने पकड लिया। अभियुक्त के पास से 1 किलो 600 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस ने बताया कि युवक काफी वक्त से आरोपी चरस तस्करी में सक्रिय था। टीम में थाना प्रभारी भुवन चंद्र मासीवाल, एसओजी प्रभारी हेम चंद्र तिवारी, प्रदीप कन्याल, सोनू कार्की, आनंद खनका, गोविंद रौतेला, प्रेम सिंह, वीरेंद्र चौहान, जितेंद्र कुमार, वन रेंजर विजय भट्ट शामिल रहे।







