Saturday, September 19, 2026
Home Crime India रांची में रेप के बाद महिला की हत्या, पलामू की लडक़ी को...

रांची में रेप के बाद महिला की हत्या, पलामू की लडक़ी को भी सासाराम में दुष्कर्म के बाद मार डाला

रांची। पिठौरिया थाना क्षेत्र में 45 साल की एक महिला की लाश ओखरगड़ा जंगल से बरामद की गई। महिला के पुत्र ने दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की आशंका जताई है। महिला बुधवार से लापता थी। उसके घर वाले तलाश में जुटे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। कुछ लोगों ने जंगल में लाश देखी। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त एक दिन पहले से लापता महिला के रूप में की गई है। पुलिस ने उनके पुत्र के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।

एक अन्य घटना में, झारखंड के पलामू जिले के रामगढ़ की 13 साल की आदिवासी बालिका से बिहार के सासाराम में रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसे ट्रैफिकिंग कर बिहार ले जाया गया था। उसके परिजनों ने पलामू पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज की। इसके बाद बिहार पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गुरुवार को सासाराम पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लडक़ी की दफनाई गई लाश कब्र से निकाली। बताया गया कि लडक़ी को कुछ महीने पहले ईंट में काम करने के लिए उसके गांव से सासाराम ले जाया था।

उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां ने दूसरी शादी कर ली है। एक स्थानीय ठेकेदार उसे अपने साथ ले गया था और ईंट मालिक को सौंप दिया था। लडक़ी के रेप और मर्डर के आरोप में ठेकेदार और ईंट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस बीच पलामू पुलिस की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सासाराम रवाना हुई है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...