Saturday, September 19, 2026
Home Crime India शराब पीकर हल्ला करने से मना करने पर महिला को जमकर पिटा,...

शराब पीकर हल्ला करने से मना करने पर महिला को जमकर पिटा, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर। शराब पीकर हल्ला करने से मना करने पर गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी घटना जिले के हथौड़ी थानाक्षेत्र के बल्लीपुर गांव की है। घायल महिला की पहचान गांव की ही साजिदा खातून के रूप में की गई है।

जख्मी महिला साजिदा खातून की सास रूही खातून ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही मनोज मंडल और सुनील मंडल आदि के बेटों द्वारा रोज रात को दारू पीकर हंगामा किया जाता है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी बात को लेकर हम लोगों ने बच्चों को समझाया कि दारू मत पियो, पढ़ाई-लिखाई करो। इससे नाराज होकर 10-15 लोग उनके घर में घुस आए और घर की महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि वहां पर अल्पसंख्यक समाज का मात्र एक ही घर है, इस कारण आए दिन लोग परिवार की महिलाओं और अन्य लोगों के साथ मारपीट किया करते हैं।

वहीं, वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो के मुताबिक, छह से अधिक युवक हाथ में लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट कर रहे हैं। मारपीट करने वालों में ज्यादातर नव युवक ही दिख रहे हैं जो हाथों में डंडे लिए हुए हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव भी करने की कोशिश भी की।

हथौड़ी थाना अध्यक्ष मोनू राय ने बताया कि एक दिन पूर्व साजिदा खातून के बेटे और मनोज मंडल के बेटे के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद मनोज मंडल के बेटे और उनके समर्थकों (नव युवकों) द्वारा साजिदा खातून के घर पर लाठी-डंडे से हमला किया गया, जिसमें महिला जख्मी हुई है। इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गांव में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...