Friday, September 18, 2026
Home Crime India घर के अंदर सो रही महिला की गंडासी से वार कर की...

घर के अंदर सो रही महिला की गंडासी से वार कर की हत्या, फंदे पर लटका मिला मृतका के जेठ का शव 

हिसार। भैरी अकबरपुर गांव में घर के अंदर सो रही 30 साल की महिला मुनेश की गंडासी से वार कर हत्या कर दी। शरीर पर गंडासी से कई वार किए गए है। वीरवार सुबह कमरे में उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। वहीं मृतका के जेठ 45 वर्षीय जयसिंह का शव दूसरे मकान में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी गौरव शर्मा, थाना प्रभारी अमर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाएं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या और आत्महत्या एक दूसरे जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल दोनों के शव गांव में ही है।

जानकारी के अनुसार भैरी अकबरपुर गांव निवासी दौलतराम खेतीबाड़ी का काम करता है। वह पत्नी मुनेश और दस साल के बेटे के साथ घर में रहता है। घर के पास ही दूसरे मकान में उसका भाई जयसिंह रहता था। बताया जा रहा है कि रात को मुनेश दूसरे मकान की देखभाल करने के लिए जाती थी। रात को वह दूसरे मकान से कब घर आई इस बारे में कुछ नहीं पता। सुबह दौलतराम ने जब कमरे में अपनी पत्नी को नहीं देखा तो उसकी तलाश की।
जब वह दूसरे कमरे में गया तो दो चारपाई के बीच में उसकी पत्नी का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। पास में गंडासी रखी हुई थी। शरीर पर गंडासी से कई वार किए हुए है। कुछ देर बाद पता चला कि दौलतराम के भाई जयसिंह ने फंदा लगाया हुआ है। उसका शव कमरे में पंखे पर रस्सी के जरिए लटक रहा है। सूचना मिलने पर डीएसपी गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं पूरे गांव में हत्या और आत्महत्या की चर्चा चल रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...