Sunday, September 20, 2026
Home Crime India कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के दौरान हुए विवाद में बुरी तरह घायल...

कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के दौरान हुए विवाद में बुरी तरह घायल हुआ छात्र, जानिए पूरा मामला 

बिहार। जमुई जिले के चंद्रदीप थानाक्षेत्र के अलीगंज बाजार में शुक्रवार को एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के दौरान छात्रों के बीच हुए विवाद ने एक गंभीर रूप ले लिया। कोचिंग खत्म होने के बाद जब छात्र संस्थान से बाहर निकले तो एक छात्र पर दूसरे छात्र और उसके साथियों ने मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित छात्र बुरी तरह से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गोकुलचक निवासी रामाशीष पासवान के बेटे सतीश कुमार रोज की तरह अलीगंज बाजार स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने गया था। उसी कोचिंग में सोनखार गांव के आठ से 10 लड़के भी पढ़ते हैं। कक्षा में किसी बात को लेकर सतीश और सोनखार गांव के छात्रों के बीच विवाद हो गया था। कक्षा खत्म होने के बाद सोनखार के बॉबी (पिता सुधीर सिंह), सन्नी कुमार (पिता सुधीर सिंह), राम यादव (पिता किशोरी यादव) और उनके साथियों ने सतीश पर हमला कर दिया।
पीड़ित सतीश ने बताया कि हमलावरों ने बांस की फट्टी से उसकी पिटाई की, जिसके निशान उसकी पीठ पर साफ देखे जा सकते हैं। इसके अलावा हमलावरों में से एक ने देसी कट्टा के बट से उसके सिर पर हमला किया, जिससे सतीश के सिर से खून बहने लगा। इस तरह सतीश को गंभीर चोटें आईं।
घटना को लेकर गोकुलचक के कुछ लोगों ने बताया कि गोकुलचक और सोनखार गांव के बीच पहले से ही कई बार विवाद हो चुके हैं। इस घटना को उसी पुराने विवाद का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया है। पीड़ित छात्र किसी तरह से घर पहुंचा और परिवारवालों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर चंद्रदीप थाना पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चंद्रदीप थाना के थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि उन्हें कोचिंग में पढ़ने के दौरान छात्रों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घायल छात्र की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...