Sunday, September 20, 2026
Home Crime India मध्य विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से बेहोश हुआ छात्र, केस दर्ज 

मध्य विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से बेहोश हुआ छात्र, केस दर्ज 

बिहार।  दरभंगा के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के देकुली गांव स्थित मध्य विद्यालय के शिक्षक की पिटाई से बेहोश होने वाले छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित छात्र के पिता चंदन कुमार साह ने बहादुरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित छात्र कृष्ण कुमार कक्षा छह में पढ़ाई करता है। आरोप है कि किसी छात्र ने शिक्षक श्याम किशोर से कहा कि सर कृष्ण कुमार आपको गाली देता है। इस बात को लेकर शिक्षक ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी है। घायल छात्र का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

पीड़ित छात्र कृष्ण कुमार के पिता चंदन कुमार साह ने बताया कि स्कूल में मेरे बेटे को शिक्षक श्याम किशोर ने डंडे से जमकर पीट दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसकी जानकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से मिली। जब मैं स्कूल गया तो मेरा बेटा बेहोश पड़ा हुआ था। तब जाकर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया मेरे बेटे की पिटाई तब तक की गई जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। उन्होंने बताया कि कमर के नीचे के हिस्से में बुरी तरीके से पिटाई की गई है, जिस कारण उसके बदन पर पिटाई के दाग दिख रहे हैं और स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि वह बैठ नहीं पा रहा है।

इधर, आरोपी शिक्षक श्याम किशोर ने कहा कि वह कृष्ण कुमार को बेहतर पढ़ाई के लिए समझा रहे थे। इस दौरान वह जबाब नहीं दे रहा था, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया। इस दौरान मैंने उसकी हल्की सी पिटाई कर दी। लेकिन कुछ लोग इसे तूल देने में लगे हुए हैं।

इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। इस बात को लेकर पीड़ित की तरफ से कोई आवेदन मिलता है तो उसकी जांच की जाएगी। वहीं, बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा है कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...