Saturday, September 19, 2026
Home Crime India हेडमास्टर पर दूसरी कक्षा की छात्रा ने लगाया अश्लील हरकत करने का...

हेडमास्टर पर दूसरी कक्षा की छात्रा ने लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप 

बिहार। जमुई के एक स्कूल के हेडमास्टर पर दूसरी कक्षा की छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर परिजनों ने हेड मास्टर के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। मामला सोनो प्रखंड के नवीन प्राथमिक विद्यालय मकतब की है।

हेडमास्टर पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप 
घटना के संबंध में पीड़ित छात्रा ने बताया कि हेडमास्टर ने उसको गलत तरीके से टच किया। इसके साथ ही चुप रहने के लिए 20 रुपए भी दिए। इस संबंध में बच्ची की मां मेंहमून खातून ने बताया कि उनकी बेटी पिछले 8 दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। जब वह बच्ची को स्कूल जाने के लिए कहती तो बच्ची रोने लगती थी। काफी पूछने पर घटना की जानकारी मिली। परिजन, समिति और स्थानीय लोगों की भीड़ विद्यालय में जुट कर हेड मास्टर के खिलाफ हंगामा करने लगे।

महिला ने उठा लिया चप्पल 
हंगामा के दौरान एक महिला ने हेडमास्टर को चप्पल से मारने की भी कोशिश की। जिसका वीडियो लोगों ने मोबाइल से बना लिया। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्ची की दादी सबीना खातून ने बताया कि हेडमास्टर ने उनकी पोती के साथ गलत व्यवहार किया है। उन्होंने मांग की है कि हेडमास्टर को स्कूल से निकाला जाए। इधर हेडमास्टर शमशेर आलम ने इस मामले को गलत बताया है। हेडमास्टर शमशेर आलम का कहना है कि ग्रामीण और परिजन उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह 14 साल से स्कूल में कार्यरत हैं। इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीताराम दास ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को भी दी गई है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...