Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand नकली साइबर अधिकारी बनकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से की 27 लाख की...

नकली साइबर अधिकारी बनकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से की 27 लाख की ठगी, ‘डिजिटल अरेस्ट’ में फंसा कर उड़ाई रकम

नैनीताल (उत्तराखंड)-  जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर 27 लाख रुपये की भारी ठगी का शिकार बना लिया। आरोपियों ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताते हुए पीड़ित को कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की धमकी दी।

पीड़ित लोकमणि नोडियाल, जो कि कॉपरेटिव बैंक से सेवानिवृत्त हैं, ने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप कॉल से शुरू हुई ठगी की साजिश

लोकमणि नोडियाल ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम से किसी ने आपत्तिजनक वीडियो भेजे हैं, और इससे जुड़े एक सिम कार्ड की जांच चल रही है।

इसके बाद ठगों ने उन्हें बताया कि उनके नाम से जुड़े एक बैंक खाते में तीन करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है, और एक व्यक्ति (शादाब) को गिरफ्तार किया गया है, जिसने लोकमणि को इस रकम का 10% देने की बात कबूली है।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर मानसिक दबाव

ठगों ने फर्जी गिरफ्तारी वारंट और बैंक दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजे और कहा कि उन्हें अब “डिजिटल अरेस्ट” कर लिया गया है।
इसके तहत उन्होंने लोकमणि को पत्नी और परिवार से बात न करने, कॉल पर एक्टिव रहने और निर्देशों का पालन करने को कहा।

1 सितंबर को, आरोपी ने पीड़ित को बैंक जाकर एक बताए गए खाते में 27 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। लोकमणि ने डर और भ्रम के कारण यह राशि ट्रांसफर कर दी।

शक हुआ तो जागे, फिर की शिकायत

ठगों ने जब और अधिक पैसे की मांग शुरू की, तब पीड़ित को शक हुआ। उन्होंने 3 सितंबर को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, और बाद में साइबर क्राइम थाना देहरादून में विस्तृत तहरीर दी।

पुलिस जांच में जुटी, खातों की जानकारी जुटाई जा रही

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए, उसके डिटेल मंगाए जा रहे हैं और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...