Thursday, March 19, 2026
Home World Crime नमाज के बाद मस्जिद से निकले धार्मिक नेता की गोली मारकर की...

नमाज के बाद मस्जिद से निकले धार्मिक नेता की गोली मारकर की गई हत्या 

पाकिस्तान। बलूचिस्तान प्रांत में एक धार्मिक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, धार्मिक नेता मुफ्ती शाह मीर की केच के तुरबत शहर में उस वक्त निशाना बनाया गया, जब मुफ्ती रात की नमाज के बाद एक मस्जिद से निकले थे। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती शाह मीर को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे मुफ्ती शाह मीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहले भी हो चुका था जानलेवा हमला
पुलिस ने बताया कि मुफ्ती को हमले के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मुफ्ती शाह मीर, जमीयत उलेमा ए इस्लाम-एफ के करीबी थे। इससे पहले भी उन पर दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। इससे पहले खुजदार इलाके में जमात ए इस्लामी-एफ के दो अन्य नेताओं की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कुलभूषण जाधव के अपहरण में था शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस मुफ्ती की हत्या हुई है, वह भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मी कुलभूषण जाधव के अपहरण में भी शामिल था। साथ ही दावा किया जा रहा है कि मुफ्ती के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ भी संबंध थे। साथ ही मुफ्ती पर कई बलूच युवाओं के अपहरण और उनकी न्यायिक हिरासत में हत्या में शामिल होने के भी आरोप थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुलभूषण जाधव का जैश अल अदल के मुल्ला उमर ईरानी के नेतृत्व में कथित तौर पर ईरान-पाकिस्तान सीमा से अपहरण किया गया था। इसके बाद कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया था। पाकिस्तानी सेना को कुलभूषण को सौंपे जाने के लिए जिन लोगों ने मध्यस्थता की थी, उनमें मुफ्ती शाह मीर भी शामिल था।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हुई हत्या

विंडसर। कनाडा के विंडसर शहर में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से सनसनी फैल गई है। जालंधर की रहने...

यूएस कैपिटल की सुरक्षा में हड़कंप, लोडेड शॉटगन के साथ युवक गिरफ्तार

कैपिटल की सीढ़ियों के पास पकड़ा गया हथियारबंद युवक वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन यूएस कैपिटल में एक 18 वर्षीय युवक को लोडेड शॉटगन के साथ...

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ मामले में पांच महीने की जेल

सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को महिला के साथ आपराधिक बल प्रयोग के मामले में दोषी ठहराते हुए अदालत ने पांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...