Sunday, September 20, 2026
Home Crime India धंधा करने वाली महिला ने नाबालिग को ट्रक में छोड़ा, दो लोगों...

धंधा करने वाली महिला ने नाबालिग को ट्रक में छोड़ा, दो लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, किया गया गिरफ्तार 

बिहार। वैशाली जिले में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, महुआ थाना क्षेत्र में चलते ट्रक में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इसको लेकर नाबालिग की मां ने महुआ थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था।

पीड़िता की मां ने शिकायती आवेदन में बताया कि देह व्यापार का धंधा करने वाली एक महिला, नाबालिग बेटी को अपने साथ ले जाकर ट्रक में छोड़कर मौके से फरार हो गई थी। उसके बाद ट्रक में मौजूद दो लोगों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

जानकारी के मुताबिक, आवेदन मिलते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, गिरफ्तार महिला से गहन पूछताछ के बाद घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को भी पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की को पैसे का प्रलोभन देकर आरोपी महिला ट्रक में छोड़कर फरार हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मो. वारिस की पत्नी पाकीजा खातून उर्फ फुल्लो, सकरा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश पासवान के बेटे छोटू कुमार और वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के शिवशंकर राय के बेटे पिक उर्फ पिन्टू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर से ही ट्रक को जब्त किया है।

महुआ SDPO सौरभ सुमन ने बताया कि बीते एक मार्च को महुआ थाने को एक आवेदन प्राप्त हुआ। उसमें फरियादी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय की बेटी को ग्रामीण महिला पाकीजा खातून उर्फ फुल्लो ने बहला-फुसला कर ट्रक में छोड़ दिया। जहां दो लोगों ने चलते ट्रक में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया।

उक्त आवेदन पर महुआ थाना पुलिस ने कांड सं0-264/25 एक मार्च को BNS की धारा 137(2)/87/64/351/3(5) और 04/06 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी महिला पाकीजा खातून उर्फ फुल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद अन्य दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी सिलसिले में 03/04 मार्च की रात मुख्य आरोपी पिक उर्फ पिन्टु कुमार और छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...