Thursday, June 18, 2026
Home Crime India पूर्णिया में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की...

पूर्णिया में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच कर रही पुलिस 

बिहार। पूर्णिया में एक इंटर की छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने आननफानन में छात्रा को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर परिजनो द्वारा कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना मधुबनी टीओपी क्षेत्र की है।

घटना के संबंध में पिता ने बताया कि मेरी पुत्री इंटर में पढ़ाई करती थी। घर के पास मेरा छोटा सा किराना दुकान है। किराना दुकान चलाकर ही घर का भरण पोषण करते हैं। बुधवार देर शाम मेरी पुत्री सभी को चाय बनाकर पिलाया भी उसके बाद खुद वह भी चाय पी। हम दुकान पर ही बैठे हुए थे। कुछ देर के बाद मेरा भाई हल्ला करने लगा। हल्ला की आवाज सुनकर जब घर के अंदर गया तो देखा पुत्री बेहोशी हालत में पड़ी हुई है। गले पर फंदे से लटकने का निशान दिखे। जिसे आननफानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने कहा छात्रा चार भाई बहन में सबसे छोटी थी। पढ़ाई में तेज थी। आत्महत्या क्यों की? इसकी कोई जानकारी नहीं है। पूर्णिया जीएमसीएच के कर्मी ने बताया कि लड़की का इलाज के लिए लाने के दौरान रास्ते ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मधुबनी टीओपी प्रभारी सूरज प्रसाद ने कहा कि घटना को लेकर परिजनों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...