Friday, September 18, 2026
Home Crime India मामूली कहासुनी को लेकर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत

मामूली कहासुनी को लेकर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत

कार साइड करने को लेकर बढ़े विवाद में आरोपी ने राइफल से चलाई गोली, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाशी शुरू की

पंजाब। लुधियाना के पीएयू थाने के अंतर्गत आने वाले कबीर नगर इलाके में देर रात एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क पर खड़ी कार को साइड करने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने आवेश में आकर राइफल से फायर कर दिया। अचानक गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

सूचना मिलते ही थाना पीएयू पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायज़ा लिया। शिकायतकर्ता सुखवंत सिंह उर्फ जस्स की तहरीर पर पुलिस ने इलाके के ही रहने वाले सुखविंदर सिंह नंबरदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताया कि वह अपने साथियों मनजीत सिंह मान और बिक्कर सिंह के साथ कोहाड़ा से लौट रहा था। गली में पहुंचने पर उनकी स्कॉर्पियो के रास्ते में ग्रैंड विटारा खड़ी मिली। जब सुखवंत ने नंबरदार से वाहन हटाने को कहा तो वह तैश में आ गया और गाड़ी हटाने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर सुखवंत ने अपनी कार पास के जिम में पार्क कर दी और बाइक से निकलने लगे।

इसी दौरान नंबरदार ने फोन कर धमकाते हुए वहीं रुकने को कहा। कुछ देर बाद वह राइफल लेकर गली में पहुँचा और गुस्से में सड़क की ओर नीचे की दिशा में फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर हड़कंप मच गया। सुखवंत का आरोप है कि नंबरदार ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...