Sunday, September 20, 2026
Home Crime India शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी...

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

शेखपुरा। करंडे थानाक्षेत्र अंतर्गत कुरमुरी गांव में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। मृतका की पहचान 28 वर्षीय कुमकुम देवी के रूप में हुई है, जो कुरमुरी गांव निवासी देवन धारी की पत्नी थी। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में भोला राम के निधन के बाद दुधमुंही भोज का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मृतका का पति देवन धारी ने शराब का सेवन किया और नशे में घर लौट आया। घर पहुंचकर उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी ने जब इसका विरोध किया, तो गुस्साए पति ने पिस्तौल निकाल ली।

कुमकुम देवी ने खुद को बचाने के लिए अपने हाथ आगे किए, लेकिन देवन ने ट्रिगर दबा दिया। गोली महिला के हाथ को चीरते हुए पेट में जा लगी। अत्यधिक खून बहने के कारण कुमकुम की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि देवन धारी इलाके में शराब माफिया के तौर पर कुख्यात है। घटना के वक्त भी वह शराब के नशे में था। घटना की सूचना मिलते ही करंडे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से तीन गोलियों के खोखे मिले हैं, जबकि एक गोली मृतका के शरीर में लगी थी।

शेखपुरा के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। इस निर्मम हत्या से कुरमुरी गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की तह तक जाने और आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...