Friday, September 18, 2026
Home Crime India पानीपत में हाई सिक्योरिटी के बीच बड़ी चोरी, हैंडलूम कारोबारी के घर...

पानीपत में हाई सिक्योरिटी के बीच बड़ी चोरी, हैंडलूम कारोबारी के घर से लाखों की नकदी और सोना गायब

पानीपत। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद नजर आए। बुधवार शाम मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिमखाना क्लब में उद्यमियों के साथ प्री-बजट संवाद चल रहा था, उसी दौरान सेक्टर-12 में हैंडलूम कारोबारी के घर दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया।

सेक्टर-12 निवासी हैंडलूम कारोबारी ईश खुराना परिवार के साथ एक पारिवारिक समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए करीब सात लाख रुपये नकद और लगभग 25 तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए। शाम करीब छह बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही चांदनी बाग थाना पुलिस, सीआईए और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर छोटे गेट के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक शाम करीब पांच बजे के आसपास इलाके में पहुंचे और कुछ ही मिनटों के भीतर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि चोरों ने घर में मौजूद पालतू कुत्ते को बहलाने के लिए बिस्किट भी डाले थे, जिससे किसी को शक न हो।

चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की जगह से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री की बैठक के चलते सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद वारदात हो जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-11 और 12 क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

गौरतलब है कि इसी इलाके में कुछ महीने पहले भी एक अन्य हैंडलूम कारोबारी के घर से करोड़ों रुपये मूल्य की चोरी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही संदिग्धों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी की रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...