Saturday, September 19, 2026
Home Crime India प्रेमिका से मिलने के बाद घर छोड़ने जा रहे प्रेमी की निर्मम...

प्रेमिका से मिलने के बाद घर छोड़ने जा रहे प्रेमी की निर्मम हत्या 

बिहार। वैशाली जिले में प्रेम-प्रसंग में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर सिंघाड़ा गांव की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय मुकेश कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बताया गया है।

स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि दीपक लड़की को देर रात घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान लड़की के परिजनों ने दोनों को देख लिया था और कार से पीछा कर उसके चलती बुलेट बाइक में ठोकर मार कर गिरा दिया और उसे कार से कुचल-कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक दो भाई में बड़ा भाई था और छोटा भाई 13 साल का उज्जवल कुमार है। मृतक के पिता मुकेश कुमार सिंह की मौत तीन साल पहले गंभीर बीमारी के कारण हुई थी।

घटना को लेकर स्थानीय अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन महीने से लड़का इस गांव में आया जाया करता था। इसी गांव की एक लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग था। लड़का, लड़की को लेकर गया है और तीन बजे अर्धरात्रि में घर पहुंचाने आया है। ऐसी पहुंचाने के क्रम में लड़की के परिवार वालों ने उसे देख लिया था और उसकी कार से ठोकर मारकर गिरा दिया। उसके बाद कार से रौंद डाला, जिससे इसकी मौत हो गई है। उसने बताया कि एक और लड़का जो साथ में लड़की को छोड़ने आया था। वह पिंटू सिंह का लड़का पीयूष कुमार है, जो घायल अवस्था में है।

घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाने की पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। इधर, उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद महुआ क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही दलबल के साथ महुआ थाना अध्यक्ष राजेश शरण घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...